वाशिंगटन में टेली सर्जरी की लाइव प्रस्तुति दी
मुजफ्फरनगर। वर्धमान हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नूतन जैन ने अमेरिका के वाशिंगटन में विश्वस्तरीय कांफ्रेंस के दौरान टेली सर्जरी की लाइव प्रस्तुति दी।
46वीं एएजीएल ग्लोबल कांफ्रेंस ऑफ गायनी लेप्रोस्कोपी द्वारा आयोजित साइंटिफिक प्रोग्राम के तहत दूरबीन विधि की नवीनतम जानकारी दी गई। 12 से 16 नवंबर तक चली इस कांफ्रेंस में डॉ नूतन जैन द्वारा की गई लाइव सर्जरी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। प्रोलेप्स यूट्रेस का दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया। नूतन जैन के बाद फ्रांस के डॉ मिषाल कनिस और अमेरिका के डॉ चार्ल्स मिलर ने एक सर्जरी की। ग्लोबल प्लेटफार्म का मिलना किसी भी सर्जन के जीवन में सौभाग्य की बात माना जाता है। टेली सर्जरी का रीले अत्याधुनिक तकनीक से किया जा रहा है। इसका प्रयोग पहले सिर्फ रिओ ओलंपिक में किया गया। भारत में यह सम्मान इस जिले की डॉ नूतन जैन को ही मिला है।
धरना 26वें दिन भी जारी रहा
मुजफ्फरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना 26 वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता उसमाना और संचालन सत्यवती ने किया। जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि योगी साधु संत है और उनका आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आंगनबाड़ी पूरे प्रदेश में धरने पर बैठी और योगी जी समाधि लगाए बैठे हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर 18 को वह आत्मदाह करेंगी। सत्यवती, मंजुला, गीता, मीना, अर्चना शर्मा, नीलम, राकेश, उषदेवी, संगीता वर्मा आदि रहे।
जाट महासभा ने खिलाड़ियों की सराहना की
मुजफ्फरनगर। वर्मा पार्क में हुई जाट महासभा की बैठक में सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप में प्रदेश में जिले की टीम के बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। सभा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देवी सिंह, जगदीश बालियान, रामपाल वर्मा, सुंदरपाल सिंह, जगबीर सिंह, ब्रजवीर सिंह, धर्मवीर मलिक, इंद्रपाल सिंह, सुक्रमपाल सिंह, श्यामपाल सिह, धर्मवीर काकरान, अनिल चौधरी, भोपाल सिंह, वीर सैन वर्मा आदि रहे।