वाद-विवाद प्रतियोगिता में आरिफा-तान्या प्रथम
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भैंसी में जनपदीय महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा 8 से 10 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आरिफा-तान्या प्रथम स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का विषय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित होनी चाहिए रहा। जैन कन्या इंटर कॉलेज शहर की छात्राओं आरिफा व तान्या शर्मा को पक्ष-विपक्ष में प्रथम रही। राजकीय हाईस्कूल रेई के छात्र दीक्षित त्यागी व छात्रा शैली धीमान को पक्ष-विपक्ष में द्वितीय स्थान तथा राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज भैंसी की छात्रा तनु चौधरी व सलोनी ने पक्ष-विपक्ष में तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य आरसी शर्मा तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ की सहायक सचिव शोभा रतूड़ी, कबूल कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सीमा त्यागी रही। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले तथा समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन मुकेश गौतम व आकांक्षा मित्तल ने किया। प्रमोद कुमार, खुशबू सोनकर, राजदुलारी, अजहर साबिर, शालू, देवलता, हरदेवी तिवारी, रमेशचंद, रामनारायण, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहेे। कॉलेज की प्रधानाचार्या उमा रानी ने सभी का आभार जताया।