फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत भ्रमण पर निकले कैडेट्स का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत भ्रमण पर निकले दो एनसीसी कैडेट्स का यहां एनसीसी कार्यालय पर स्वागत किया गया। बिहार के पटना और झारखंड से दो एनसीसी कैडेट्स हर्षा कुमारी और सावित्री भारत भ्रमण पर निकली हैं। सोमवार को शहर में पहुंचने का उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जाट कालोनी स्थित एनसीसी के कार्यालय पर हर्षा कुमारी और सावित्री का स्वागत किया गया। दोनों ने बताया कि देश के युवाओं में परिवर्तन की क्षमता है, लेकिन प्रतिभा का पूर्ण रूप से सही दिशा में प्रयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा और रक्षा करना प्रत्येक युवा का कर्तव्य है। एनसीसी अधिकारी डॉ विजय कुमार ढाका ने बताया कि दोनों एनसीसी कैडेट्स को मंगलवार के लिए उत्तराखंड के लिए रवाना किया जाएगा। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज से उन्हें आगे के लिए रवाना किया जाएगा। महाविद्यालय में दोनों कैडेट्स युवाओं का उत्साहवर्धन भी करेंगी।
1693 ने परीक्षा छोड़ी
मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट इलाहाबाद की ओर से कराई गई सी और डी ग्रुप की परीक्षा में 6644 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1693 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शहर में छह परीक्षा केंद्रों जय हिंद इंटर कॉलेज सुभाषनगर, राजवंश विद्या मंदिर इंटर कालेज कूकडा, नवाब अली अजमत खां इंटर कालेज, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज और देहरादून पब्लिक स्कूल में यह परीक्षा कराई गई। पथम पाली में 5400 और दूसरी पाली में 2937 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा प्रभारी डॉ मनीषा गोयल और ध्रुव गोयल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें