फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन, बुद्धि और चित की शुद्धि को ध्यान जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान के निर्देशन में साधक, साधिकाओं को योग निंद्रा एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने कहा कि तनावमुक्त जीवन के लिए ध्यान और योग निंद्रा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

ग्रीनलैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल में आयोजित योग शिविर में आर्य ने कहा कि ध्यान आज की विषम परिस्थिति की आवश्यकता है। ध्यान से शरीर, मन, बुद्धि और चित्त की शुद्धि होती हैं, जिसके कारण चित्त की वृत्तियां इधर-उधर फैलने के बजाय एक स्थान पर आ जाती है। दृष्टा अपने स्वरूप में स्थित होता है। ध्यान का अभ्यास तनाव, डिप्रेशन, माइग्रेन व हृदय रोग में अचूक उपचार है। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने योग निंद्रा का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में यज्ञदत्त आर्य, ऋषिपाल, राजपाल, राजीव रघुवंशी, रामकिशन, सुमन आचार्य, दिनेश कुमार, विश्वानी कुमार, विपुल कुमार, अंकुरमान, केंद्र प्रमुख राजसिह पुंडीर, रेखा शर्मा, जयवति, अर्चना सिंह, मुनेश देवी, मुनेश मान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें