फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से हादसों की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से हादसों की आशंका
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा-मोरना में मुख्य मार्ग पर दिनों दिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिससे दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।
भोपा कस्बे के मुख्य बाजार में जहां कुछ व्यापारियों द्वारा सामान सड़क के किनारे तक फैला कर लगाया जाता है, वही वाहनों को सड़क पर रोककर ही ग्राहक खरीदारी करते हैं। बिजलीघर के पास तो सड़क किनारे भारी मात्रा में लकड़ी पड़ी रहती है। यहां सड़क से सटाकर ही लकड़ियों को ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक में भरा जाता है। मौसम पर कोहरे की मार से यहां और समस्याएं बढ़ जाएगी। मौसम पर घने कोहरे की चादर बिछनी शुरू हो गई है। ऐसे में दुर्घटनाओं का और भी अंदेशा बना रहता है। भोपा-मोरना मार्ग पर हाल ही में दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है और काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कस्बे में तो अतिक्रमण का बुरा हाल है। यहां कुछ व्यापारियों द्वारा दुकान का सामान बाहर निकाल कर सड़क किनारे तक लगाया जाता है। जब ग्राहक सामान खरीदने के लिये बाजार में आते है तो छोटे बड़े वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते है, जिससे जाम के साथ साथ दुर्घटना होने का भी भय रहता है। सड़क किनारे ही कुछ लोग अपनी ठेलिया लगा लेते है। भोपा में एक सप्ताह में दो बार पैठ लगती है, जिसका स्थान मुख्य मार्ग ही है। भोपा से अलग नहर पुल पार करते ही सड़क किनारे लकड़ियों के भारी ढेर लगा दिए जाते हैं। इसी मार्ग पर जट मुझेड़ा से आगे तो भारी संख्या में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है। तीर्थ नगरी शुक्रताल की राह दिखाने वाले भोपा मोरना मार्ग पर बढ़ते जा रहे अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिये शुभ चिंतको ने अधिकारियों से मांग की है।
विज्ञापन

सामान खरीदने आया ग्रामीण लापता
भोपा। बाजार से सामान खरीदने गया दो बच्चों का पिता गायब हो गया। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। गांव अंथाई निवासी कंवरपाल ने भोपा थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि 5 नवंबर को उसका बेटा कुलदीप घर से भोपा सामान खरीदने को आया था, जो अचानक लापता हो गया। सभी जगह पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिवार में पत्नी सीमा, बेटा शुभम, बेटी शिवानी सहित परिजन काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें