कच्चा मकान गिरने से दो लोग घायल
मोरना (मुजफ्फरनगर)। बारिश के बाद कच्चा मकान गिर जाने से दो व्यक्ति घायल हो गए तथा घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। परिवार के सिर पर छत न रहने से पीडित ने प्रशासन से मकान बनवाने की मांग की है।
थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित मोहल्ला नई बस्ती निवासी शमशाद पुत्र मुंशी नजीर ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ बुधवार दोपहर मकान में बैठा हुआ खाना खा रहा था। इसी दौरान मकान के छप्पर से आवाज आने पर वह बाहर की ओर भागे, मगर मकान अचानक भर भराकर कर गिर गया। हादसे में शमशाद व उसका पुत्र शमीम घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। डा. अख्तर अली, इस्लाम, मोमीन, याकूब, इनाम, जोगेंद्र, मौसम, सराजू, असगर अली, महफूज, मोहसिन, गुलफाम, साजिद, नासिर, भूरा, इकबाल, शिब्बू, मुजस्सिम, शहजाद आदि ने प्रशासन से गरीब परिवार का मकान बनावाए जाने की मांग की है।