घर से फरार प्रेमी युगल पकड़ा
तितावी। अलीपुर कलां गांव से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ लिया है। युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने का दावा किया है। पुलिस सोमवार को उसके कोर्ट में बयान कराएगी।
पुलिस के अनुसार अलीपुर कलां की युवती 31 जुलाई को लालूखेड़ी अड्डे पर अपने प्रेमी विकास के कार में बैठकर फरार हो गई थी। युवती के पिता ने गांव के ही विकास व उसके पिता श्रवण तथा मां के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रेमी युगल को वहलना बाईपास से पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से विकास के साथ गई थी। पिता द्वारा कराया गया अपहरण का मामला झूठा है। साथ ही बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। पुलिस ने बताया कि सोमवार यानि आज युवती को को कोर्ट में पेश कर 164 के बयान कराए जाएंगे।