कुश्ती हमारी प्राचीन धरोहर : अवतार सिंह
मोरना। मोरना में में दंगल में पहलवानों ने जोरआजमाइश की। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना नेे कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन धरोहर है, जिसको बचाकर रखना युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। खेल भारत देश की पहचान है।
गांव मोरना में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले के अवसर पर महर्षि शुकदेव इंटर कालेज के ग्राउंड में तीन दिवसीय दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने दांवपेंच एक दूसरे पर आजमाए। कुश्ती के दौरान संस्कार पचेंडा ने दीपक गाजियाबाद को, सलमान भोकरहेड़ी ने अरुण पचेंडा को, सोनू कासोपुर ने रोहित भोकरहेड़ी को, हिमांशु ने रितिक गणेशपुर को, जुबेर ने नरेश को हराया। जबकि गुलफाम दाहा और तुषार छछरौली, तालिब गाजियाबाद व उमंग मंसूरपुर, आदिल सलावा व अप्रित पचेंडा, मोनिष छछरौली व अमन बसेड़ा आदि कुश्ती लड़ते हुए निर्धारित समय पूरा होने पर बराबरी पर रहे, जबकि अखाड़ा के गुरु के रूप में राजवीर पहलवान व टीनू पहलवान ने मुख्य भूमिका निभाई। संजय पहलवान ने दूरदराज से आए पहलवानों और अतिथियों का परिचय कराया। वहीं, अखाड़े में पहलवानों की कुश्ती कराने से पूर्व डॉ वीरपाल निर्वाल, कैप्टन ज्ञानेंद्र चेयरमैन, जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी, प्रबंधक वरुण सहरावत, प्रधान अनुज पहलवान, सतेंद्र प्रधान, अर्जुन पहलवान आदि ने परिचय प्राप्त कर कुश्ती कराने को हाथ मिलवाए। दंगल के आयोजन में अनुज चौधरी, अश्वनी यादव, पंकज, रोमी, विकास, अतुल, प्रवीण, सचिन, शुभम, चांद, विपुल, आकाश, विशाल, राजू, गोलू, दुष्यंत आदि का सहयोग रहा।