फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी में मेरिट का खेल खत्म, ओपन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी में मेरिट का खेल खत्म, ओपन का इंतजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्वविद्यालय ने यूजी में मेरिट का खेल खत्म कर दिया। दो मेरिट देने के बाद तीसरी कटऑफ को ओपन कर दिया है। तीन अगस्त को ओपन मेरिट जारी होगी। जिसके आधार पर कालेजों में दाखिलें लिए जाएंगे। पीजी की पहली मेरिट से एडिमशन ने रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कालेजों में प्रवेश फार्म जमा कराने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। पीजी मेरिट से एडमिशन लेने का मंगलवार को आखिरी दिन रहा। यूजी में भी मंगलवार तक ही प्रवेश लिए गए। हालांकि यूजी में दो मेरिट भी पूरी तरह से सीट नहीं भर सकी है। विवि इस हरहाल में 15 अगस्त से पहले एडमिशन को ब्लॉक करने की तैयारी में है, ताकि किसी तरह से सत्र काबू में आ सके। हालांकि कालेजों में द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं संचालित हो गई हैं। लेकिन प्रथम वर्ष के एडमिशन के कारण शिक्षक क्लास में लेक्चर समेत शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। विवि ओपन मेरिट के आधार पर दाखिले पूरे करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें