फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा-भक्ति से कांवड़ियों की सेवा में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा-भक्ति से कांवड़ियों की सेवा में जुटे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के लोग हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। श्रद्धा-भक्ति के साथ उनके भोजन, ठहरने और नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को कई मुस्लिम संगठनों ने कांवड़ियों की सेवा में शिविरों का आयोजन किया। बसपा नेता कादिर राना ने अपनी फैक्ट्री में शिविर लगाया। शहर में लगे सभी शिविरों में लोगों ने भक्तिमय होकर शिवभक्तों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा में शिविरों में शहर के लोग भरपूर सेवा कर रहे हैं। शिविरों के अलावा बुधवार को जगह-जगह फल और चाय के स्टाल लगाए गए। भोलों को बिस्किट भी वितरित किए गए। शहर में शिवसेना, हिंदू क्रांतिदल, हिंदू शक्ति दल आदि शिविरों में भारी भीड़ रही। शहर में सौ से अधिक शिविर लगे हैं। इन सबमें भोलों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था है। बुधवार को बसपा नेता पूर्व सांसद कादिर राना ने राना चौक पर अपनी फैक्ट्री के बाहर शिविर का आयोजन किया। शिविर में शिवभक्तों के प्रसाद खिलाया गया। यही नहीं भोलों के साथ कादिर राना ने भी प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, संभलहेड़ा में मवाना प्राइवेट बस यूनियन की ओर से कांवड़ शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। अब्दुल्ला आरिफ सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम युवाओं ने सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें