दरोगा ने की विधायक के गनर से अभद्रता
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक के गनर के साथ नईमंडी कोतवाली पर तैनात दरोगा ने अभद्रता की। दरोगा ने गनर की बेटी की स्कूटी में भी सुआ घोंप दिया। शहर विधायक ने इस संबंध में एसएसपी को पूरी जानकारी दे दी है।
शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल के गनर आरक्षी राजवीर सिंह की बेटी निकिता तोमर शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन आवास से खरीदारी करने नईमंडी के ग्रांड प्लाजा में गई थी। उसने अपनी स्कूटी मॉल के बाहर खड़ी की थी। आरोप है कि वहां पहुंचे नई मंडी कोतवाली के दरोगा मान सिंह यादव ने स्कूटी में सुआ घोंपकर हवा निकल दी। जिसकी जानकारी मिलने पर गनर राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा अपना परिचय देकर दरोगा से ऐसा करने पर ऐतराज किया। आरोप है कि दरोगा ने गनर के साथ भी अभद्रता करते हुए देख लेने की धमकी दी। गनर ने शहर विधायक को ये सब बातें बताई। जिस पर शहर विधायक ने एसएसपी से वार्ता उन्हें इस संबंध में जानकारी दे दी है।