फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में सही सलामत सोई थी, सुबह बाथरुम में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम में युवती की लाश मिली, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन

शाहपुर के बसधाड़ा गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस मामले की संदिग्धता को देखते हुए मृतका के मामा ने तहरीर देकर मौत के कारणों की जांच करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
बसधाड़ा निवासी निसार अहमद की बेटी खुशनुमा (22) का शव सोमवार सुबह घर के ही बाथरूम में पड़ा मिला। रविवार रात युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर में सोई थी। पिता निसार और मां घर के दूसरे कमरे में सोए थे। परिजनों ने सुबह उठकर बाथरूम में जाकर देखा, तो वहां खुशनुमा का शव पड़ा था। शव देखकर घर में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर शाहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर बाहरी तौर पर चोट का कोई निशान नहीं है। कंधे पर हल्की खरोंच का निशान नजर आया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौत का कारण जानने के लिए मृतका के मामा बुढ़ाना के विज्ञाना निवासी याकूब पुत्र आकिल ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी बृजेश प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बहन ने बताई कहानी, पुलिस जांच में जुटी
शाहपुर। खुशनुमा की बहन महजो ने बताया कि रात करीब तीन बजे चार-पांच लोग घर में घुसे थे। तमंचे के बल पर जबरन बहन खुशनुमा को बाथरूम में ले गए थे। आरोपी कहां से आए और कहां से वापस गए, महजो यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर हो रही जांच-पड़ताल
शाहपुर। खुशनुमा के पिता के नाम गांव में छह बीघा जमीन है। पिता ने कुछ दिन पूर्व जमीन को मृतका के नाम कर दिया था। एक वर्ष पूर्व मृतका के भाई की बुखार के चलते मौत हो गई थी। भाई की विधवा बीवी काफी दिनों से जमीन में अपना हिस्सा मांग रही थी। विवाद का फैसला भी 28 जून को हो गया था। भाभी के मायके वालों से छह लाख रुपयों में खुशनुमा के पिता का समझौता हो गया था। मृतका का पिता पैरालाइसिस से पीड़ित है और छोटा भाई सऊदी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें