21 जून को स्टेडियम में होगा योगाभ्यास
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीडीओ और अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम में व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल की गई। उसके बाद मीटिंग लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और पतजंलि योग समिति के पदाधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल ने स्टेडियम अधिकारियों, कर्मचारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योग दिवस के लिए स्कूलों, कालेजों और सामाजिक संस्थाओं को जागरूक करने के साथ अधिकारी संपर्क बनाए। स्टेडियम में सुरक्षा, मंच के साथ लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी है। मीटिंग के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, मनीष शर्मा, रेणू गर्ग, भारत भूषण, अनूप सिंह, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।