खतौली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पनपे विरोध के बाद खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। नगर में होने वाली हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारी की भनक खुफिया तंत्र को भी नहीं लग सकी थी। हालांकि पुलिस प्रशासन शुक्रवार को सुबह से ही सतर्क हो गया था, लेकिन यह नहीं पता था कि अचानक लोग विरोध प्रदर्शन करने को सड़क पर उतर आएंगे। शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद नगर में खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। नगर में होने वाली हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। विरोध प्रदर्शन को लेकर पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। खुफिया तंत्र भी गोपनीय तरीके से लोगों के बीच पहुंचकर सूचनाएं एकत्र कर रहा है। नगर में बाहरी लोगों के आने जाने को लेकर भी नजर रखी जा रही है।