नगर में धूमधाम से निकाली गई श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा
देवबंद (सहारनपुर)। श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर में श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओें ने बाबा के भजनों का गुणगान कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की कड़ी में श्री राधा वल्लभ मंदिर से निशान यात्रा का शुभारंभ नगर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंघल ने निशान पूजन कराकर किया। यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए देवी कुंड मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने खाटू श्याम बाबा के भजनों का गुणगान भी किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 30 मार्च को श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव देवीकुंड रोड स्थित सभागार में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कोलकाता के सौरभ शर्मा, बरेली की अंजली द्विवेदी, अबोहर के मयंक अग्रवाल और अलवर (राजस्थान) के पंडित सीताराम शर्मा बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे। निशान यात्रा में नीरज गर्ग, देवपाल राणा, अजय गर्ग, पंडित विशाल शर्मा, कमल शर्मा, उमेश खन्ना, अभिषेक मित्तल, विशाल सैनी, रिंकू शर्मा, सतीश शर्मा, मनमोहन गर्ग, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।