फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में माया की रैली न होने से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद की बसपा सुप्रीमो की रैली के लिए कोशिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बसपा सुप्रीमो मायावती के रैली के कार्यक्रमों में मुजफ्फरनगर का नाम नहीं होने से रालोद में खलबली मच गई है। इसलिए रालोद नेताओं ने जिले में रैली कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। रालोद नेता जयंत चौधरी की मायावती से मुलाकात को भी इसी नजरिये से देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट गठबंधन में रालोद के खाते में गई है। यहां पर रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह खुद मैदान में हैं। इसके अलावा बागपत और मथुरा की सीट पर रालोद के खाते में है। मुजफ्फरनगर सीट पर गठबंधन में शामिल बहुजन समाज पार्टी का परंपरागत अनुसूचित जाति का वोट बैंक निर्णायक है। इस वोट बैंक को हासिल करने के लिए गठबंधन उम्मीदवार पूरा जोर लगाए हैं। उधर, मायावती ने भी अपने रैली कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। सात अप्रैल को देवबंद और आठ को मेरठ में रैली होनी है। बसपा सुप्रीमो के रैली कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर और बागपत का नाम नहीं होने से रालोद में खलबली मची है। बताया जाता है कि रालोद नेता जयंत चौधरी ने शनिवार को बसपा मुखिया मायावती से मुलाकात की है। इस मुलाकात का मकसद है कि रालोद के खाते में गई लोकसभा सीटों पर उनकी रैली कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें