फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया के प्रकोप से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर भाकियू का हंगामा
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे में बढ़ रहे पीलिया प्रकोप से लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश है। सीएचसी प्रभारी और ज्यादातर स्टाफ अकसर ड्यूटी टाइम में नदारद मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग की धींगामुश्ती के खिलाफ भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा और नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में हंगामा कर अपनी नाराजगी जताई। थाना प्रभारी ने कार्यकर्त्ताओं को सीएचसी जाकर समझाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सीएमओ से भी फोन पर वार्ता कराई। सीएमओ ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उधर, भाकियू ने तीन दिन में समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की अल्टीमेटम दिया हैं।
विज्ञापन

चरथावल कस्बे में फैल रही पीलिया बीमारी का स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक कोई कैंप लगाकर समुचित रोकथाम के उपाय नहीं करने पर लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सा प्रभारी अन्य स्टाफ के न मिलने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। लोगों ने सीएचसी पर हंगामा करना शुरू कर दिया। भाकियू नेता अभिषेक बंसल ने आरोप लगाते हुए बताया कि कर्मचारी रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्शाकर ड्यूटी से नदारद हो जाते हैं। मंगलवार को मौके पर कार्यकर्ताओं ने रजिस्टर देखा, तो कई डॉक्टर समेत आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी नहीं मिले। आरोप है कि अक्सर ज्यादातर डाक्टर नदारद रहते हैं और मरीजों को माकूल दवाइयां भी नहीं दी जाती। जिससे मरीजों को प्राइवेट और झोलाछाप डॉक्टरों के यहां भर्ती होना पड़ता है। सीएचसी में मरीजों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उधर, हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं को शांत किया। पुलिस ने गुस्साए लोगों की सीएमओ से वार्ता कराई, जिस पर उन्होंने बुधवार को पीलिया पीड़ित मरीजों की व्यापक जांच के लिए सीएचसी में कैंप लगाने का भरोसा दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सीएचसी पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विकास शर्मा, नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल, शीलू त्यागी, सोनू त्यागी, विक्की, दीपक भारद्वाज, अमन कुमार, पप्पू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें