व्यापारियों की सुरक्षा प्राथमिकता
शाहपुर। कस्बा पुलिस चौकी पर सराफा व्यापारियों की आयोजित बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध है। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही।
पुलिस ने कस्बे की पुलिस चौकी पर सर्राफा व्यापारियों की बैठक आयोजित की । बैठक में थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने कहा कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध हैं। सभी सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इस दौरान व्यापारियों ने थाना प्रभारी से बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मुख्य बाजार में पुलिस पिकेट तैनात की जाएगी साथ ही व्यापारी भी सुरक्षा को लेकर अपने प्रतिष्ठान पर गार्ड तैनात कर सकते हैं। यदि किसी व्यापारी के साथ कोई अभद्रता करता है तो वह उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान श्यामपाल सिंघल, अशोक वर्मा, मदनलाल वर्मा, अरविंद पाल, मुकेश बंसल, संदीप बंसल, रविंद्र वर्मा, सुदेश वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
शाहपुर। कस्बे के सिद्धपीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर में आयोजित नवदुर्गा पुन: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्री गोकुला देवी मंदिर में मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित नवदुर्गा पुन: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रथम दिन संदीप बंसल व योगेंद्र देव सपत्नीक यजमान रहे। कार्यक्रम में पंडित त्रिलोकीनाथ शास्त्री व श्याम शंकर मिश्रा ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चारण करके पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मंदिर समिति के प्रधान घनश्याम दास बंसल, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, विजय बंसल, सुरेंद्र जिंदल, अजय गोयल, मणिकांत गोयल, सुखपाल जाटव, जोगेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।