फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से सात ट्रेन लेट, यात्री रहे हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे से सात ट्रेन लेट, यात्री रहे हलकान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी और कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ रहा है। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है, जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही है। ऐसे में दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को भी कोहरे के कारण यहां से गुजरने वाले सात प्रमुख ट्रेन प्रभावित रही, जो अपने निर्धारित समय से देरी से यहां पहुंची। इन ट्रेनों में पैसेंजर और एक्सप्रेस भी शामिल रही। ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर दो घंटे देरी से यहां पहुंची। बांद्रा टर्मिनल से देहरादून जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस एक घंटा आठ मिनट, अहमदाबाद से हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस एक घंटा 12 मिनट , दिल्ली-अंबाला पैसेंजर एक घंटा 47 मिनट, इंटरसिटी 30 मिनट, निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर तीन घंटे 16 मिनट, अंबाला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 36 मिनट देरी से यहां पहुंची। समय पर ट्रेन उपलब्ध नहीं होने पर यात्री परेशान रहे। दैनिक यात्रियों ने बसों से सफर करना उचित समझा। उधर, सर्दी के कारण रोडवेज की भी सुबह और रात में पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें