युवाओं ने मनाई विवेकानंद जयंती
चरथावल। शिक्षण संस्थाओं में स्वामी विवेकानंद जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने कहा कि भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में फैलाने में क्रांतिकारी कार्य स्वामी विवेकानंद ने किए। छात्र-छात्राओं ने स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सिद्धार्थ पुंडीर, अनुज गौड़, अतुल वर्मा और मोनिका त्यागी ने विचार रखे। प्रभारी प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य निर्धारित करने की अपील की। नालंदा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनेश त्यागी ने बच्चों को विवेकानंद से संबंधित संस्मरण सुनाए। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा कि युवाओं को विवेकानंद का नारा था कि सारी शक्तियां आपके अंदर है। इस दौरान प्रवीण त्यागी, अर्जुन शर्मा, विनीत त्यागी मौजूद रहे।