फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी झूठी बयानबाजी करते हैं-रमा नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी झूठी बयानबाजी करते हैं : रमा नागर
विज्ञापन

खतौली। रालोद की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रमा नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूठी बयानबाजी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं करने पर शुगर मिल मालिक जेल जाएंगे। इसके बावजूद अभी तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र से भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने खतौली और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को रालोद की नीतियों के बारे में बताया। किसानों और ग्रामीणों से कहा कि केंद्र और प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है। किसानों को उनके गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। चुनाव से पहले जो जनता से वादे किए गए थे, उनको भी पूरा नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ झूठी बयानबाजी करते हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों और गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए केंद्र से भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें