फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक को मुद्दा बनाकर देश को गुमराह कर रही भाजपा : उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक को मुद्दा बनाकर देश को गुमराह कर रही भाजपा : उलमा
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में तीन तलाक बिल को लेकर हुई चर्चा में बीजेपी के रुख को लेकर देवबंदी उलमा का कहना है कि बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। तीन राज्यों में हुई हार को लेकर बीजेपी अब तीन तलाक को मुद्दा बनाकर देश की जनता को गुमराह करना चाह रही है, लेकिन अब जनता इनका असली चेहरा देख चुकी है।
विज्ञापन

दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अथर कासमी ने कहा कि बीजेपी सरकार की तरफ से तीन तलाक के मुद्दे पर बिल पास करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। बीजेपी ने देश की जनता से जो वादे किए थे उनको पूरा करने में वो नाकाम हो चुकी है और मुल्क की जनता उसके असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 का चुनाव सामने है जिसको देखते हुए वह तीन तलाक बिल को पेश करना चाहती है ताकि हिंदू भाइयों को खुश किया जा सके, लेकिन हमारे हिंदू भाई समझते हैं कि यह बीजेपी की चाल है और इससे बीजेपी को लाभ होने वाला नहीं है। क्योंकि अभी पांच राज्यों में चुनाव हुए जहां उसे हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी भी समझती है कि अब उसके पास कोई मुद्दा नहीं रहा इसलिए वह इस मुद्दे को हवा दे रही है। ऑल इंडिया दावातुल मुसलिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि काफी समय से तीन तलाक के ऊपर बहस चल रही है। संसद से लेकर सड़कों तक कुछ सियासी पार्टियां इसका फायदा उठाकर मुस्लिम महिलाओं को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल अगर बनता है तो लोग इसका गलत फायदा उठाएंगे। यदि तलाक के बाद शौहर जेल चला गया तो उसके बच्चों और बीवी का खर्च कौन उठाएगा। बिल बनाने वालों को इसका जवाब देना होगा। इसके साथ ही बिल की हिमायत करने वाली महिलाओं को यह समझना होगा कि तीन तलाक बिल उनके हकों के खिलाफ है। कारी इस्हाक गोरा ने तमाम मुसलमानों से अपील है कि वह सरकार को बिल पेश करने से रोके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें