फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिवस पर भव्य प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में गणित सप्ताह का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिवस पर कविता, भाषण, गीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई। इसी के साथ गणित सप्ताह का समापन भी हो गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रांगण में भव्य गणित मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। छात्रों ने उत्कृष्ट मॉडल्स प्रस्तुत किए। गणितज्ञ रामनुजन के व्यक्तित्व के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं ने सुंदर कविता पाठ किया। गणित दिवस के महत्व पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता को सुंदर तरीके से दर्शाया गया। गीत के माध्यम से भी गणित विषय की महत्ता को समझाया गया। गणित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यालय की प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामानुजन के व्यक्तित्व पर एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि विरेंद्र कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंचार्ज गीता मित्तल ने गणित सप्ताह पर विचार रखे। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें