फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने बुआड़ा रोड से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने बुआड़ा रोड से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ बुआड़ा रोड पर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा समन शुल्क नहीं देने पर दुकानदारों का सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका ईओ अनूप राय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शैशिल मलिक के नेतृत्व में बुआड़ा रोड पर अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले के बाहर रखे अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों से आठ हजार रुपये समन शुल्क के रूप में वसूल किए गए। ईओ ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो समन शुल्क वसूलने के साथ ही कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान आरआई मनोज कुमार, संदीप कुमार, कपिल, चंकी भारद्वाज, राहुल, रवि, राजेंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि नगर में अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें