फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी एक्सप्रेस वाहन का उदघाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी
विज्ञापन

जानसठ। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग में कोर पीसीआई द्वारा जनता में रुबेला और खसरा के टीके को लेकर फैली भ्रांति को दूर करने के लिए खुशी एक्सप्रेस के नाम से एक वाहन का उद्घाटन एसडीएम विजय कुमार द्वारा किया गया। खुशी एक्सप्रेस वाहन क्षेत्र में घूमकर जनता को रुबेला जैसी बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण कराने की जानकारी देगा। एसडीएम ने कहा कि बच्चों को खसरा व रुबेला जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराना अति आवश्यक है। कोर पीसीआई के बीएमसी हेमंत शर्मा ने बताया कि तहसील परिसर में खुशी एक्सप्रेस वाहन का उद्घाटन होने के बाद वाहन को मीरापुर, जानसठ, कवाल, भलेड़ी, काटका, पिमोड़ा आदि एक दर्जन से अधिक गांवों में घूमाकर जनता को रुबेला खसरा से अपने बच्चों को बचाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, बिन्नी, गुड्डन, ज्योति, मनीषा, मीनू आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें