फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 24 जिलों के वकील भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच के लिए आज 24 जिलों के वकील भरेंगे हुंकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वरदत्त त्यागी ने कहा कि पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर इस बार लड़ाई आर-पार की होगी। शनिवार को मुजफ्फरनगर जिला बार के हॉल में 24 जिलों के अधिवक्ता जुटेंगे।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वरदत्त त्यागी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि पश्चिम में हाईकोर्ट की अलग बेंच की मांग लंबे समय से चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कहा था कि मांग जायज है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मांग को सही बता चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है। केंद्र और प्रदेश दोनों जगह सरकार होने के बाद भी पश्चिम के लोगों की 600 किमी प्रयागराज जाने की समस्या को दूर नहीं कर सकी है। इस बार लड़ाई आर-पार की होगी। अधिवक्ता बेंच की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। जिला बार संघ के महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मांग को जायज ठहराया है, लेकिन इसे उचित प्लेटफार्म पर उठाने की सलाह दी गई है। बेंच को लेकर सरकार को ही फैसला लेना है। वकीलों की मांग को नहीं सुना गया तो इस बार लोकसभा चुनाव में विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें