फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू बुखार से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू बुखार से बच्ची की मौत
विज्ञापन

मोरना। डेंगू बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छा गया। रविवार को गमगीन माहौल में बच्ची के शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव मोरना निवासी मोहम्मद इसरार अंसारी की पांच वर्षीय पुत्री अनीका नूर को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। अनीका को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर शनिवार की रात उसकी अचानक तबीयत बिगडऩे लगी। गंभीर हालत के चलते अनीका को दिल्ली के लिए रेफर किया गया। दिल्ली अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनीका की मौत हो गई। बच्ची की मौत डेंगू बुखार से बताई गई है। रविवार को अनीका के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बच्ची की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, बुखार के चलते मोरना क्षेत्र में यह पांचवी मौत है। इससे पहले खाईखेड़ा, जौली, तिस्सा, मोरना में एक महिला सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें