फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कव्वाली मुकाबले में श्रोता झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
कव्वाली मुकाबले में श्रोता झूमे
विज्ञापन

खतौली। मेला श्रावणी छड़िय़ान के अवसर पर नगर पालिका परिषद प्रांगण में आयोजित कव्वाली मुकाबले में श्रोता झूम उठे। सोमवार को रातभर कव्वाली का मुकाबला चला।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से सोमवार की रात में आयोजित कव्वाली मुकाबले का शुभारंभ सपा नेता चंदन सिंह चौहान तथा चेयरमैन पति काजी जमील अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद दिल्ली से आए कव्वाल सलीम राजा तथा आगरा से आई कव्वाला शहनाज और गुलनाज ने नात ए पाक से कव्वाली का शुभारंभ किया। तीनों कव्वालों ने देशभक्ति कव्वाली के साथ रोमानी कव्वाली पेश कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कव्वालों का रातभर मुकाबला चला। बाद में तीनों का मुकाबला बराबरी पर छूटा। कार्यक्रम संयोजक हाजी एजाज कुरैशी ने कव्वालों तथा अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कव्वाली मुकाबले का संचालन प्रवेज गाजी ने किया। विगत छह वर्ष बाद नगर पालिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मेले के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा ऑल इंडिया मुशायरे का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें