फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 14 फीट में सिमट गई 40 फीट चौड़ी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
महज 14 फीट में सिमट गई 40 फीट चौड़ी सड़क
विज्ञापन

तितावी। गांव जसोई से वाया चरथावल थानाभवन तक बनने वाली 40 फीट चौड़ी सड़क दबंगों द्वारा अतिक्रमण करते हुए महज 14 फीट में समेट दी गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गुज्जरहेड़ी में पंचायत कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव जसोई से चरथावल वाया थानाभवन तक बनने वाली सड़क पर कुछ ग्रामीणों ने बैठक करते हुए ग्राम गुज्जरहेड़ी में अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम गुज्जरहेड़ी में बृहस्पतिवार को समाजसेवी राजीव पुंडीर के नेतृत्व में भमेला, नंगला पिथौरा व पीपलशाह के ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई 40 फीट है, जिसे अधिकारियों की मिलीभगत से महज 14 फीट कर दिया गया है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन सड़क से अतिक्रमण हटवाने के प्रयास नहीं कर रहा है। लोगों ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण पर रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। पंचायत की सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए सड़क पर किए गए उक्त अतिक्रमण की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। पंचायत में गांव भमेला के प्रधान पुत्र कपिल, डॉ योगेश राणा, पंकज सिंह, दीपक, राहुल, कंवरपाल, गिरीश, सुंदर सिंह, रेशु शर्मा व नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें