वीर रस की कविताओं से जोश भरा
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित अंतर विद्यालय हिंदी काव्य प्रतियोगिता में वीर रस की कविताओं से छात्र-छात्राओं ने जोश भरा। डीएस पब्लिक स्कूल की अमिशा चौधरी ने श्रेष्ठ काव्य पाठ कर प्रथम स्थान पाया। न्यू होरीजन पब्लिक स्कूल की कीर्ति शर्मा और एसडी पब्लिक की याशस्विनी पराशर को दूसरा स्थान मिला। तृतीय स्थान पर डीएस की खुशी आर्य रही। एमजी पब्लिक स्कूल की अमिशा वर्मा और आंचल त्यागी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में आयोजित काव्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अरुणा दीक्षित ने कहा कि स्कूली बच्चों की काव्य प्रतियोगिता एक सराहनीय प्रयास है। इससे बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होगा। निर्णायक मंडल में हरपाल अरूष, नेमपाल प्रजापति तथा डॉ दिव्या श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम में आकाश कुमार, मदन लाल, सपना कुमार, प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, जूनियर विंग इंचार्ज रेणु गोयल, द एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम महाना, उपप्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, सीनियर विंग इंचार्ज कुमुद गार्गी आदि रहे। कविताओं का विषय देशभक्ति एवं वीर रस था। सभी प्रतिभागियों ने बड़े ही जोशपूर्ण अंदाज में काव्य पाठ किया तथा एक से बढ़कर एक वीर रस की कविता प्रस्तुत की। संचालन नुपूर गोयल एवं रीतू सैनी ने किया।