हिंदू महासभा के कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पांचवें कांवड़ सेवा शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सेवा शिविर का शुभारंभ किया। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर शगुन पांडेय व राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि सेवा शिविर में शिवभक्तों को नि:शुल्क भोजन, नाश्ता व मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, पूर्व विहिप जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल, व्यापारी नेता सुनील ग्रोवर, प्रमोद मलिक, प्रदेश अध्यक्ष साक्षी वर्मा व योगेंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, अजय शर्मा, हरीश कुमार, रूपराम कश्यप, कविता कश्यप आदि मौजूद रहे।
मामूली विवाद में झगड़ रहे दो युवक पकड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला खालापार में मामूली विवाद के चलते झगड़ा कर रहे दर्जी वाली गली निवासी जहीर व शाजेब को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिमलाना रोड निवासी उस्मान को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।