मोरना। न्यू आर्य कन्या पब्लिक स्कूल इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड की 20 छात्राओं को राज्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति युवाओं को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। देश मजबूत होगा तो देश का प्रत्येक नागरिक मजबूत होगा। प्रधानाचार्या रमा राठी ने बताया कि 11 से 16 अगस्त 2016 तक डीएस पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड का राज्यपाल पुरस्कार शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें कालेज की मनू, नेहा, राधिका, मंजू, ज्योति, भावना, तानिया राठी, मेघा चौहान, नीतू यादव, तनू राठी, काजल, आशुतोष, काजल, अर्पूवा राठी, स्वाति, आकांशा, सोनिया शर्मा, आदि सहित 20 छात्राएं राज्य पुरस्कार के लिए चयनित हुई हैं। रिया, नेहा, कल्पना, नंदनी, श्रुति, साक्षी, रुपा, प्रिया नूतन, आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में कृष्णवीर सिंह, रश्मि राठी, पूजा, रुपा आदि का सहयोग रहा।