फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक किसानों के नाम सूची से बाहर होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना। सहकारी गन्ना विकास समिति द्वारा गन्ने सट्टे के लिए सर्वे किया जा रहा है। आगामी पेराई सीजन में मिलों को गन्ना आपूर्ति करने के लिए मृतक किसानों को सूची से बाहर किया जाएगा। इससे मृतक के वारिसों को झटका लगेगा।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कलां परिक्षेत्र के 19387 किसान रोहाना, देवबंद, तितावी मिलों में गन्ना आपूर्ति करते हैं। आगामी पेराई सीजन के लिए 30 जून तक गन्ना सट्टे का सर्वे किया जाएगा। गन्ना विभाग की ओर से 21 टीम सर्वे कर रही है। जिसमें 55 प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। समिति के सचिव शशि प्रकाश ने बताया की सर्वे की रिपोर्ट में प्रत्येक गांव में दस से बीस मृतक किसान है। जिसमें मृतक किसान और वारिसों के नाम गन्ना आपूर्ति किया गया। सर्वे की रिपोर्ट आने पर मृतक को सूची से बाहर किया जाएगा। उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्रा ने बताया की मृतक किसानों के वारिसों को नियमानुसार खतौली, आधार कार्ड समिति में जमा कराकर गन्ना आपूर्ति के लिए मिल का सदस्य बनाया जाएगा। जिससे किसानों को इस बार दोहरा लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें