मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में दिन में सामाजिक कुरीतियों को आधार बनाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिला अत्याचार रोकने को लोगों को जागरूक किया गया। प्रोबेशन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। नाटिका के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया गया। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने को लेकर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दहेज प्रथा को कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लिए घातक बताया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रमोद ऊटवाल ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को भी बराबरी का हक है। उनका सम्मान होना चाहिए। डीडीओ मोतीलाल व्यास मौजूद रहे।
रालोद किसानों के साथ
फोटो...
मुजफ्फरनगर। युवा रालोद के मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी ने कहा कि रालोद किसानों की पार्टी है। हर लड़ाई में किसानों के साथ है। सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में हर्ष राठी ने हाइवे विवाद पर बोलते हुए कहा कि रालोद किसानों की पार्टी है। हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। रालोद किसानों को जातियों में बांटने का काम नहीं करती। किसानों को मुआवजा दिलाना रालोद की प्राथमिकता है। किसी ठेकेदार से रालोद का कोई लेना देना नहीं है। मुआवजा सभी जाति के किसानों का बकाया है, इन्हें जाति में न बांटे। प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, हंसराज जावला, विकास कादियान, अंकुर राठी, विक्की चौधरी, आदित्य शर्मा, आशु मलिक, प्रतीक, हर्ष पंवार आदि रहे।
ईद सौहार्द का त्यौहार
मुजफ्फरनगर। भारतीय अखंड पार्टी के कालूराम त्यागी ने कहा कि ईद सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने वाला त्यौहार है। उन्होंने सभी लोगों से ईद के पर्व को भाईचारे के रुप में मनाने की अपील की।
खिलाड़ियों की होगी आर्थिक मदद
मुजफ्फरनगर। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया नेशनल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट फंड को लागू कर रही है। इसके अंतर्गत ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, शतरंज की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उपकरण खरीदने के लिए पैसा दिया जायेगा। आर्थिक अभाव में किसी को खेल नहीं छोड़ने दिया जाएगा। स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने वालों को भी आर्थिक मदद की जागी।