फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में ईद मिलन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अंसारी रोड स्थित लिटिल मिलेनियम में चल रहे समर कैंप में ईद मनाई गई। अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि ईद का त्योहार परस्पर भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है और इसे ही हमें आगे भी बढ़ाना चाहिए। ईद के अवसर पर सभी बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर की शुभकामनाएं दी। विद्यालय में ईद मनाने हेतु विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई और बच्चों को ईद के पारंपरिक व्यंजन जैसे सिवईयां, शीर आदि वितरित की गयी। पर्व को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। साक्षी, उरूज आलम, निधि वर्मा, पूजा जिंदल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें