एटूजेड सफाईकर्मियों ने रखी मांगे
मुजफ्फरनगर। एटूजेड सफाईकर्मियों ने कंपनी से समय पर वेतन दिलाने की मांग की। वेतन कम दिए जाने का मामला उठाया।
कंपनी बाग के प्रांगण में हुई बैठक में कर्मचारी नेता राजाराज शास्त्री और कस्तूर सिंह स्नेही ने कहा कि एटूजेड कर्मियों को मानक के अनुसार पैसा नहीं दिया जा रहा है। 6500 के स्थान पर इन लोगों को 7500 रुपये महीना वेतन मिलना चाहिए। वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा है। पांच से दस तारीख के बीच वेतन हर हाल में मिलना चाहिए। कर्मचारियों का फंड भी कटना चाहिए। पुराने टूटे रेहड़े बदले जाने चाहिए। सुशील झंझोट, अरुण, सागर वाल्मीकि, गोपाल, राजेंद्र, रमेश, विकास, संजय आदि रहे।
डाक सेवकों का धरना जारी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ का धरना प्रधान डाकघर पटेलनगर में जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर डाक सेवक छह दिन से धरने पर हैं। अध्यक्षता राकेश शर्मा एवं संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। हरिमोहन शर्मा ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर काफी संख्या में डाक सेवक मौजूद रहे।
शिव चौक पर शरबत का वितरण
मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा ने शिवचौक पर शर्बत वितरित किया। कार्यक्रम में अक्षय शर्मा, तरुण शर्मा, अमित शर्मा, अरुण शर्मा, श्रीपाल शर्मा, सतीश, कुलदीप वशिष्ठ, अविनाश भारद्वाज, पवन पाल, आदेश शर्मा, ब्रहमप्रकाश आदि का सहयोग रहा।
प्रदेश को चार भागों में बांटा
मुजफ्फरनगर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने विकास के लिए प्रदेश को चार हिस्सों में विभाजित करने की बात कही है। मंडी में हुई बैठक में डॉ एके काकरान, प्रदेश अध्यक्ष डॉ पहल सिंह सैनी, धीरेंद्र चौधरी, अर्जुन सिंह, मुर्तजा त्यागी, धीरेंद्र चौधरी, विनोद सैनी, अजीत सिंह, नरेश कुमार आदि रहे।
ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला
मुजफ्फरनगर। कलांगन के द्वारा ग्रीष्म कालीन कला कार्यशाला एक जून से प्रारंभ होगी। कार्यशाला के निदेशक डॉ महावीर सिंह ने बताया कि कार्यशाला दो ग्रुपों में होगी बाल कलाकार और युवा कलाकार। बाल कलाकार दस से 17 वर्ष तक और युवा कलाकार 18 से 25 वर्ष तक के होंगे।