फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को नीतिश जैसे नेता की जरुरत: चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश को नीतिश जैसे नेता की जरूरत: चौधरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष आरपी चौधरी ने कहा कि देश को इस समय नीतिश कुमार जैसे नेता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी जिलों में अपना संगठन मजबूत कर रही है। मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष रोहन त्यागी को और युवा का जिलाध्यक्ष गौरव सिद्धार्थ को बनाया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जनता दल (यू: चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में नीतिश कुमार जैसे नेता की आवश्यकता है। जनता अब उनकी तरफ देख रही है। बिहार को उन्होंने जंगलराज से मुक्ति दिलाई है। देश के सामने वह एक अच्छा विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव किसके साथ मिलकर लड़ा जाएगा अभी इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। वार्ता में विनोद त्यागी, महेश चौहान, बिजेंद्र मलिक, संजय धनगर, अकमल मुस्तफा, हर्ष मदान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें