फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल चलने के बाद भी रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर।
विज्ञापन

टिकौला चीनी मिल में कर्मचारी से की मारपीट के कारण हुई मिल बंदी का असर घटना के 24 घंटे बाद भी कम नहीं हुआ। करीब 15 घंटे मिल के बंद होने से क्षेत्र के किसान गन्ना लेकर कड़ी धूप में खडे़ होने के लिए बाध्य हो गए। मिल में पेराई शुरू होने के बाद भी मिल परिसर और रामराज रोड पर गन्ने से लदे वाहनों की कतारें लगी हैं।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार सुबह कुछ किसानों ने मिल के एक कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने मिल की पेराई ठप कर दी थी। काफी हंगामे, धरना प्रदर्शन के बाद करीब 15 घंटे के बाद बृहस्पतिवार देर रात प्रशासन के आश्वासन पर मिल ने पेराई शुरू कर दी थी। मिल के अधिशासी अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मिल में नियमित रूप से पेराई चल रही है। लेकिन कुछ लोग मिल की व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए आमादा रहते है। इन्ही लोगों की वजह से किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 15 घंटे की बंदी के कारण मिल परिसर व रामराज रोड पर गन्ने से लदे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी हैं। उधर, किसान भी खेतो को खाली करने के कारण अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति मिल को कर रहें है। मिल के अनुसार गन्ने आने तक मिल मे पेराई जारी रहेगी।
विज्ञापन


चोरों ने मकान का खंगाला
मीरापुर। क्षेत्र में तीन स्थानों पर चोरी की घटना हुई। कैथोड़ा निवासी कल्लू पुत्र भूषण ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि चोरों ने बस स्टेंड के निकट से उसकी बाइक चोरी कर ली। भारतीय स्टेट बैंक पीछे नई बस्ती निवासी साजिद पुत्र अय्यूब ने बताया कि वह परिजनों के साथ मवाना गया था। चोरों ने उसके मकान का ताला तोडकर घर में रखे करीब एक लाख रूपये के टीवी, एलईडी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गांव नंगला खेपड़ के साहब सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह ने कालेज मे हुई चोरी रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि चोरों ने रात कालेज परिसर मे घुसकर प्रधानाचार्य कक्ष व अन्य कमरों में तोड़फोड़ की। कालेज में रखा जरूरी सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान सोलर पैनल तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित है। प्रधानाचार्य ने बताया कि चोरी गये सामान की कीमत करीब 1-5 लाख रूपये है।

घर में घुसकर युवती से मारपीट
मीरापुर। मोहल्ला कोटला निवासी एक युवती के घर में घुसकर दो आरोपी युवतियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने दोनों आरोपी लड़कियों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि खतौली क्षेत्र के गांव खेड़ी कुरेश निवासी गुलजार की दो बेटियों ने अपने दो अन्य रिश्तेदार के साथ मीरापुर आकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर दोनों लड़कियों ने उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मौसम की मार का असर सब्जी पर पड़ा
मीरापुर। तीन दिन पूर्व आए आंधी तूफान में गीरी गेहूं की फसल को काटने वाले मजदूरो के न मिलने से किसानों को भारी हानि हुई है। गांव खेड़ी सराय निवासी रामनिवास शर्मा, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सत कुमार, सुशील, भूपेंद्र, संजय, रणवीर, राजबीर आदि किसानों का कहना है कि क्षेत्र में आंधी और वर्षा से उनकी गेहूं की खडी फसल बर्बाद हो गई। फसल को काटने के मजदूर भी नहीं मिल रहे। सैकड़ों बीघे की फसल को उठाने में पीड़ित किसानों को भारी परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने डीएम क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। उधर, टमाटर, मिर्च, लौकी व खीरा आदि की फसलों पर भी मौसम के कारण भारी मंदी असर हो रहा है। सब्जी मंडी में उत्पादक किसानों को अपनी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें