फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाठी चार्ज में घायल हुआ युवक दिल्ली रैफर।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। ग्राम भूराहेड़ी में दलित युवती के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए युवक को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम भूराहेड़ी में दलित युवती के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों द्वारा करीब छह घंटे तक विरोध कर अंतिम संस्कार नहीं करने दिया गया था। जिसमें करीब 12 बजे रात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजन युवती के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए थे। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए कुछ युवकों द्वारा अंतिम संस्कार ना करने पर अड़ने के चलते पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज कर दिया था। जिसमें उत्तराखंड के ग्राम उल्हेड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक जोनी पुत्र प्रीतम घायल हो गया था। जिसे उसके परिजन मुजफ्फरनगर ले गए थे। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था। जानकारी मिली है कि युवक की उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें