फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पार्किंग शुल्क बढ़ाने की तैयारी में पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पार्किंग शुल्क बढ़ाने की तैयारी में पालिका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की बोर्ड मीटिंग शहर में पार्किंग शुल्क में चार गुना बढ़ोतरी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। 20 अप्रैल को होने वाली बैठक के एजेंडे में इसको शामिल किया गया है।
विज्ञापन

12 अप्रैल को पालिका की बोर्ड मीटिंग में केवल बजट प्रस्ताव पारित किया गया था। अन्य कार्यों पर चर्चा के लिए चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने 20 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग बुलाई है। इसके लिए 13 अप्रैल को ईओ विकास सैन ने 25 प्रस्ताव वाला एजेंडा जारी किया है। एजेंडे के अनुसार प्रस्ताव संख्या 16 के अन्तर्गत पालिका की आय बढ़ाने के लिए पार्किंग ठेकों के शुल्क में प्रतिवर्ष पालिका प्रशासन की ओर से बढ़ोतरी कर दिए जाने से ठेकेदारों को पुराने रेट के कारण नुकसान होने की बात कही गई है। इसी आधार पर पालिका प्रशासन ने शहर में चल रही करीब 11 पार्किंग स्थलों के लिए वाहनों की दरें नए सिरे से रिवाइज करते हुए इनको लागू करने की तैयारी की है। बोर्ड प्रस्ताव के अनुसार साइकिल के लिए अब पांच रुपये चुकाने होंगे, जबकि अभी तक ये शुल्क दो रुपये हैं। दो पहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क पांच रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये और चौपहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये करने का प्रस्ताव पालिका प्रशासन ला रहा है। ये शुल्क पार्किंग के आठ घंटों के लिए होगा इससे अधिक समय होने पर दो गुना राशि का भुगतान वाहन स्वामी को पार्किंग ठेकेदार को करना होगा। इस प्रस्ताव को लेकर कुछ सभासदों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें