फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उन्नाव और कठुआ गैंगरेप के साथ दलित महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया।
जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बिलकिस चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश और देश में छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। आम परिवार दहशत में है। महिला कांग्रेस ने नाबालिग बच्चियों के साथ रेप और उनकी हत्या करने वालों को त्वरित सजा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग की। अपराधियों को फांसी, शिक्षण संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे और पुलिस ड्यूटी बढ़ाने, एसिड बिक्री आधार कार्ड से करनेे, एसिड अटैक के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने, महिला थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा महिला वादियों से सम्मानजनक रवैया अख्तियार करने के दिशा निर्देश जारी कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व मंत्री दीपक कुमार, बिलकिस चौधरी, शरद शर्मा, शहनाज जहां, गुलफशां, मुनीजा, निर्मला देवी, फरहाना, मुनेजा, बसकरी, शाह बानो, शबनम, दीपक रानी, गीता वाल्मीकि, समीसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनेश गुप्ता दूसने दिन भी उपवास पर
मुजफ्फरनगर। जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय के संयोजक मनेश कुमार गुप्ता का डीएम कार्यालय पर उपवास मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कठुआ, उन्नाव रेपकांड और फुगाना थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई न करने से परेशान दलित महिला की आत्महत्या से क्षुब्ध मनेश गुप्ता तीन दिवसीय उपवास पर हैं। उनके साथ धरने पर सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, सूखबीर सिंह, अब्दुल कादिर, वहीदा, संतोष, अनीसा, फहमिदा, मुन्नी, राजकुमारी, नज्जो, राखी, बोहती, रविता, खातून, सविता रीटा, रेखा, रजनी, सरला, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, गुलाब सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें