फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बेटी होने पर 21 हजार देगी माहेश्वरी सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी नागपुर ने कहा कि महासभा समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आगे लाने का काम कर रही है। परिवार में तीसरी बेटी होने पर महासभा बेटी की 21 हजार की एफडी कराएगी। यह पैसा बेटी को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मिलेगा। माहेश्वरी सभा के कार्यक्रम में मेधावी युवाओं और बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

भोपा रोड पर विश्वकर्मा चौक के निकट एक फार्म हाउस में माहेश्वरी सभा में पश्चिम के बीस जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूचना क्रांति से जुडे़ श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि देश की आजादी में समाज का बड़ा योगदान रहा है। देश के आर्थिक, औद्योगिक और शैक्षिक विकास में भी समाज अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला और युवा संगठन की दो भुजा हैं। समाज में आपस में संवाद कायम रहना चाहिए। समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को आगे लाने का काम महासभा कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत समाज के परिवारों की प्रत्येक तीसरी बेटी को जन्म लेने पर 21 हजार की एफडी की जाएगी। यह बिटिया को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मिल सकेगी। उन्होंने समाज बंधुओं से शादी में प्री वेडिंग शूटिंग पर रोक लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीए बसंत माहेश्वरी, बैडमिंटन खिलाड़ी देव माहेश्वरी और समाज के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सोमानी रेवाड़ी ने समाज के लोगों से धर्मार्थ कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। महिला संगठन की कांता गागरानी आगरा, मंजू हरकुट मेरठ, संजीव शारदा आगरा उपस्थित रहे। प्रादेशिक अध्यक्ष कमलेंद्र माहेश्वरी, प्रादेशिक मंत्री कांति राठी, विनोद माहेश्वरी मेरठ आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमोद माहेश्वरी, गोपाल माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, नरेश राठी, मनोज माहेश्वरी, संदीप, अनुज, सतीश, मनोज काबरा, संजय राठी, अशोक मालयानी, ललित माहेश्वरी, अनुराधा, नीलम, सीमा, पूनम, भावना, आशा, मनोरमा, ललिता, एकता, मंजुषा माहेश्वरी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें