फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में संघ कार्यकर्ता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में संघ कार्यकर्ता घायल
विज्ञापन

मोरना। स्कूटी पर सवार संघ कार्यकर्ता को खेत से अचानक निकले ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीर की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल को मोरना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। भोपा क्षेत्र के मोरना-भोपा मार्ग पर रहकड़े की पुलिया के पास खेत से अचानक निकले ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज शास्त्री पुत्र पीतांबर शर्मा, निवासी अमित विहार कूकड़ा, मुजफ्फरनगर घायल हो गए। पंकज शास्त्री हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक व सक्रिय आरएसएस कार्यकर्ता हैं। सोमवार दोपहर पंकज शास्त्री शुक्रताल स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ में साध्वी माता राज नंदेश्वरी से आशीर्वाद प्राप्त कर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

विचार विमर्श किया
मोरना। गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भारतीय उपाध्याय समाज की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुकम उपाध्याय ने कहा कि समाज को संगठित होकर समाज के विकास की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो कि उच्च शिक्षा व राजनीति में सक्रिय होकर किया जा सकता है। ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र उपाध्याय ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। प्रांतीय महासचिव नरेंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष रामभजन उपाध्याय, जिलाध्यक्ष रमेशचंद उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। शिवकुमार उपाध्याय, सुदेश पाल उपाध्याय, किरणपाल उपाध्याय, धर्मवीर सिंह उपाध्याय, सुन्दर उपाध्याय, तेजपाल , राजपाल, संजय उपाध्याय, पारस , विनीत उपाध्याय, प्रवीण आदि ने भाग लिया। संचालन डॉ. आशीष उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें