तुलसी पार्क में 2075 दीप जलाए गए
मुजफ्फरनगर। राष्ट्र सेविका समिति, विहिप और बजंरग दल ने संस्कार भारती के साथ मिलकर नववर्ष पर तुलसी पार्क में 2075 दीये एक साथ जलाए। दीपों से भारत का नक्शा बनाया गया।
हिंदू नव वर्ष पर एक साथ 2075 दीयों को जलते हुए देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बाधाओं को दूर करने के लिए 18 मार्च से 31 मार्च तक अपने इष्टदेव की माला जाप करने का संकल्प लिया। संयोजक विकास अग्रवाल रहे। विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष सचिन सिंघल, जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, डॉ अरुणा गर्ग, पीयूष शर्मा, प्रवीण सैनी, रेणू गर्ग, अलका अग्रवाल, ललित माहेश्वरी, सुनीता गौड, सुचित्रा सैनी, चंद्रमोहन शर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, संजय अग्रवाल, भूपेंद्र, प्रदीप त्यागी, वनीता, अनिल कुमार, अनु अग्रवाल आदि रहे।
हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने नव वर्ष पर हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। प्रत्येक हिंदू के घर पर भगवान ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई। योगेंद्र वर्मा, गौरव सिंह, अमरीश त्यागी, गीतांजलि सिंह, रुचि सिंह, सोना सिंह, मनोज छाकुर, अर्जुन सिंह, हरीश कुमार, निनित, साक्षी वर्मा, हिमांशु शर्मा, नरेंद्र पाल, दीपक शर्मा आदि रहे।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल ने नव वर्ष पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में यजमान बाबुराम पाल रहे। संजय मित्तल, मोहित संगल, कशिश गोयल, अमित मित्तल, मनीष गर्ग, ओमप्रकाश मिश्रा, अमित मित्तल, राकेश सैनी आदि रहे।
पूर्वी पाठशाला में यज्ञ हुआ
मुजफ्फरनगर। हिंदू नव वर्ष पर पूर्वी पाठशाला में यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य सीताराम, होतीलाल शर्मा, शांता प्रकाश शास्त्री, महेंद्र ङ्क्षसह, विनोद चौहान आदि यज्ञ में शामिल हुए। यज्ञ में समाज और राष्ट्र में सुख शांति के लिए प्रार्थना की गई।