फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालीम पाने पर खुलेंगे तरक्की के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के लद्दावाला में जमात-ए-सलमानी ऑफ इंडिया बैठक हाजी जान मोहम्मद के आवास पर आहूत हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को तालीम दिलाने पर ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इसके लिए हर अभिभावक को गंभीर होने की जरुरत है। समाज से बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ शोकी ने कहा शिक्षा ही समाज में समानता ला सकती है। जब मनुष्य शिक्षित हो जाता है तब उसमें विवेक और सोचने की शक्ति पैदा होती है। किसी भी समाज का संपूर्ण भविष्य उसके बुद्धिजीवी वर्ग पर निर्भर करता है। अभिभावक बच्चों को उच्च शिक्षावान बनाएं। वक्ताओं ने कहा कि समाज से बुराइयों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। हाजी अशरफ सलमानी ने कहा कि सलमानी समाज को रास्ता दिखाना है। हमारे समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार के बाद भी अभी और कमी है। इसके लिए सभी मेहनत करें। डॉ. सगीर ने भी विचार रखे। सभा की अध्यक्षता निजामुद्दीन ने तथा संचालन हाजी अशरफ सलमानी ने किया। सभा में हाजी नसीर, निजामुद्दीन, हाजी सलीम, हाजी शमीम, हाजी इकबाल, तस्लीम, अमीन, इकबाल मास्टर, रईस, डॉ हाशिम, इंतजार, इकबाल अहमद, हजरत मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इकराम जमील आदि मौजूद रहे।

सैनिकों की शहादत पर गम जताया
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मुत्ताहिदा महाज ने रहमत नगर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कश्मीर में पाकिस्तान सेना के हमले में भारतीय फौज के अधिकारी, जवानों की शहादत पर गम का इजहार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सीमा पर लगातार जवान शहीद हो रहे हैं। पाकिस्तान से बातचीत की गुंजाइश खत्म हो गई है। अब भारतीय फौज पाक को कड़ा जवाब दे और शहादत का बदला लिया जाए। केंद्र सरकार को भी इस मामले में गंभीर कदम उठाना पड़ेगा। ताकि सेना के जवानों की शहादत रुक सके। सभा की अध्यक्षता नगराध्यक्ष शाहनवाज आफताब और संचालन महबूब एडवोकेट ने किया। इस दौरान फैजयाब खान, मसरुर अहमद, मनव्वर, असद जमा, मौलाना जुबैैर कासमी, मौलाना गुलजार कासमी, शाहबाज खान, मुजफ्फर खान, रोनक अंसारी, अकिल अंसारी, अनवर खान, अब्दुल हक सहर, हसीन पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें