फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्रियों को नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिकों और अफसरों को नोटिस भेजा
विज्ञापन

सिखेड़ा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्षेत्र में चल रही फैक्ट्रियों से दूषित पानी व प्रदूषण से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में नोटिस देकर फैक्ट्री मालिकों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति निराना के महासचिव प्रवेश पाल ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी व प्रदूषण फैलने से आंख खराब होने, प्रदूषित जल पीने के कारण कैंसर जैसी बीमारियों से लोगों की अकाल मौत होने की शिकायत की थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक राय ने गुलशन पोलिओल्स, त्रिवेणी ऐलको केमिकल, सिद्धेश्वरी, केके डुप्लेक्स, महालक्षमी, अलनूर एक्सपोर्ट, सीएमओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी और अधिशासी अभियंता जल निगम को नोटिस देकर फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी व प्रदूषण के बोर मेें जवाब मांगा है। फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें