फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में जीत पर जश्न मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना।
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक असंगठित किसान कामगार संगठन के बैनरतले हुआ। संगठन के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दोहराया तथा राजस्थान उपचुनाव में मिली पार्टी की जीत पर हर्ष प्रकट करते हुए मिष्ठान वितरित किया। सभा की अध्यक्षा मौ. इकराम व संचालन काजी अमजद अली ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर कृषि जावेद उस्मानी ने कहा कि बजट में किसानों की उपेक्षा की गई है, जहां कांग्रेस ने किसान हित में अनेक योजनाएं चलाई। वहीं भाजपा सरकार ने देश को केवल नफरत का पाठ पढ़ाया है। कांग्रेस देश में एम्स जैसे अस्पताल बनाती है। वहीं भाजपा के राज में अस्पतालों में बच्चे मर रहे हैं। विचार विभाग के जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा व मंडल कृषि कोआर्डिनेटर विनोद गुर्जर ने राजस्थान में हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार किया तथा बजट की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के बुरे दिन प्रारंभ हो गए हैं। जनता का विश्वास पुन: कांग्रेस में लौट रहा है। ब्लॉक मीडिया प्रभारी मौहम्मद सलमान सलमानी व तनवीर जैदी ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह चौरावाला, मेहरबान अली ककराला, ओमवीर सिंह, अलमूदीन, मुखिया सलीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें