महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर सत्य, अहिंसा और प्रेम के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
नेहरू नगर स्थित जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा के आवास पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने देश में घटित हो रही सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए देश एवं समाज को गांधी तथा स्वतंत्रता आंदोलन के लाखों सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। आत्मप्रकाश त्यागी की अध्यक्षता तथा धर्म मसीह के संचालन में हुई गोष्ठी में जमील अंसारी, उमादत्त शर्मा, जफर अख्तर, हाजी इकबाल अहमद, नीरज शर्मा, दिलशाद मिर्जा, राशिद मिर्जा, मोहम्मद अली, शफीक, शुऐब, अकील खान, दिनेश जैन, अफजाल सलमानी, अमीन जावेद, देवेंद्र शर्मा, दीपचंद शर्मा, जालिम सिंह, सुशील कुमार, रामबीर सिंह, नासिर मलिक आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।