फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समितियों पर सभापति व उप सभापित पद पर

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ब्लॉक की 11 किसान सेवा सहकारी समितियों में दो समितियों पर सभापति और उपसभापति पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जबकि नौ समितियों पर सभापति और उपसभापति निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

भंगेला समिति पर चुनाव में सभापति पद पर नरेश कुमार को निर्विरोध घोषित किया गया, जबकि इस समिति पर उप सभापति पद के चुनाव में गजेंद्र शर्मा को पांच मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विनीत भंगेला को एक मत से पराजित किया। इसके अलावा चांदसमंद समिति पर सभापति पद के चुनाव में संदीप सिंकदरपुर को पांच मत मिले, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गांव कढ़ली निवासी बबली को एक मत से पराजित कर सभापति पद पर कब्जा जमाया। उप सभापति पद के चुनाव में नित्यानंद पिपलहेड़ा को पांच मत मिले। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी अनुराग चांदसमंद को एक मत से पराजित किया। बड़सू समिति में सभापति पद पर यशपाल सिंह, उप सभापति पद पर कंवरपाल, गंगधाड़ी समिति पर सभापति पद पर अंजू देवी, उप सभापति पद पर कंवरपाल बाहपुर, फुलत समिति में सभापति पद पर मंजू देवी, उप सभापति पद पर सरताज, नावला समिति में सभापति पद पर देवराज शर्मा, उप सभापति पद पर रितु देवी, मंसूरपुर समिति में सभापति पद पर राजीव, उप सभापति पद पर श्रीराम, सराय रसूलपुर समिति में सभापति पद पर अनिल, उप सभापति पद पर रामपाली, खेड़ा चौंगावा समिति में सभापति पद पर सोपाल, उप सभापति पद पर शफीक, पमनावली समिति में सभापति पद पर सुभाष, उप सभापति पद पर सोनी, गालिबपुर समिति में सभापति पद पर धर्मबीर सैनी, उप सभापित पद पर इरशाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें