दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल
जानसठ।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दंपति घायल हो गए। मंगलवार को सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी ब्रजेश पुत्र हरि सिंह अपनी पत्नी को साथ लेकर मीरापुर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वे पानीपत खटीमा राजमार्ग के पास गांव ढासरी गेट के सामने पहुंचे, तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दंपति बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। हादसे में ब्रजेश व उसकी पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल ब्रजेश को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।